छत्तीसगढ़
बारिश बनी आफत: कई गांव का सड़क संपर्क टूटा, मौसम विभाग ने कही ये बात
jantaserishta.com
4 Aug 2023 1:03 PM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लगातार बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है. मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है.
मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से लगातार बारिश का प्रभाव थोड़ा कम होना शुरू होगा. प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरबा जिले में सर्वाधिक वर्षा 110.4 mm दर्ज की गई है और बिलासपुर में 95.7 mm बारिश दर्ज की गई है.
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक अवदाब उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र में स्थित है. यह 17 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. मानसून द्रोणिका अमृतसर, करनाल, मेरठ, बालासोर और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ बिजली भी गिर सकती है.
संपर्क टूटा
बेमेतरा जिले में पिछले 48 घंटे से रुक रुककर हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. तो वहीं कुछ सड़कों पर पानी ऊपर आ गया है. जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियां हो रही है. भारी बारिश के चलते जलजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं दूसरी ओर बारिश का पानी अब सरकारी दफ्तर में भी भर गया है. हाफ नदी, सुरही नदी ,फोक नदी और शिवनाथ नदी उफान पर है. वहीं शिवनाथ नदी से लगे गांव में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा बारिश की वजह से मजगांव, लालपुर, सुड़तला गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है.
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ मौसमछत्तीसगढ़ मौसम अलर्टछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़ChhattisgarhChhattisgarh newsChhattisgarh weatherChhattisgarh weather alertChhattisgarh latest news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





