छत्तीसगढ़

आंधी के साथ आज भी बारिश का अलर्ट, तापमान गिरा

Nilmani Pal
22 March 2025 7:49 AM IST
आंधी के साथ आज भी बारिश का अलर्ट, तापमान गिरा
x
छग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस समय गर्मी का दौरा जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव होने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 3.1 किमी ऊंचाई पर 70° पूर्व और 30° उत्तर अक्षांश के साथ मध्य क्षोभमंडल में स्थित है। इसके अलावा, एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से ओडिशा तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है।

इन मौसमी गतिविधियों के कारण छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर मौसम प्रभावित होगा। पूरे छत्तीसगढ़ में 22 और 23 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि हो सकती है। 23 मार्च से मेघ गर्जन की गतिविधि में कमी आने की संभावना है, जिससे मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा।


Next Story