छत्तीसगढ़

रेलवे ने इन दुकानदारों को जारी किया नोटिस

Nilmani Pal
26 May 2024 4:30 AM GMT
रेलवे ने इन दुकानदारों को जारी किया नोटिस
x
छग

बिलासपुर। जोनल स्टेशन के सामने स्थित मल्टी फंक्शन काम्प्लेक्स में संचालित दुकानें बंद होंगी। वाणिज्यिक व्यवसाय लाइसेंस नहीं होने के कारण बंद करने नोटिस थमाया है। अधिकांश दुकानों के सामने नोटिस चस्पा भी कर दिया गया है। इसमें सात दिन की मोहलत दी गई है।

इसके बाद रेल प्रशासन कार्रवाई करेगा। इस काम्लेक्स को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। दरअसल यह बिल्डिंग इरकान की है। उन्होंने इसे ठेके पर दिया है। ठेका कंपनी की ओर से लाइसेंस फीस जमा नहीं करने पर ठेका निरस्त कर दिया गया है। वर्तमान में यहां कब्जा है।

कब्जे के साथ अब इस काम्प्लेक्स में दुकानों का संचालन किया जा रहा है। नियमानुसार रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में व्यवसाय संचालित करने के लिए वाणिज्यिक व्यवसाय का लाइसेंस लेना पड़ता है। लेकिन, एक दुकानों का वर्तमान में लाइसेंस नहीं है। इस मामले को रेल प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया।

Next Story