छत्तीसगढ़
CG में रेलवे को रद्द करनी पड़ी कई ट्रेनें, यहां देखिए लिस्ट
jantaserishta.com
3 Aug 2023 10:31 AM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग दिन कई ट्रेनें रद्द रहेगी. रेलवे ने जानकरी देते हुए कहा है कि पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में नई लाइन कमीशनिंग कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा. जिसमें बिलासपुर से रीवा के बीच कई ट्रेनें आज यानी 2 अगस्त से 27 अगस्त तक रद्द रहेगी. जानकारी के अनुसार, पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के रीवा स्टेशन में नई लाइन कमीशनिंग,प्लेटफार्म लाइन, पिट लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा. अधोसंरचना विकास के अंतर्गत किए जाने वाले इस कार्य को 03 अगस्त 2023 से 25 अगस्त 2023 तक पूर्ण किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित निम्न गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा.
रद्द ट्रेनों की सूची
4 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक गाड़ी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
5 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक गाड़ी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
2 अगस्त से 24 अगस्त 2023 तक गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
3 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
12 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
13 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ ट्रेन रद्दट्रेन रद्दट्रेन रद्द लिस्टChhattisgarhChhattisgarh NewsChhattisgarh Train CanceledTrain CanceledTrain Canceled List
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





