छत्तीसगढ़
रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के यात्रियों को रेलवे का तोहफा
jantaserishta.com
26 Aug 2026 9:38 AM IST

x
चलेगी स्पेशल ट्रेन.
रायपुर: रक्षाबंधन पर्व के दौरान रेल यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. त्योहार पर घर जाने वाले भाई-बहनों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच 27 से 29 अगस्त 2026 तक रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इस गाड़ी में कुल 10 आई सी एफ कोच रहेंगे, जिसमें 8 जनरल और 2 एसएलआरडी कोच लगेंगे.
इससे दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खरसिया, रायगढ़ सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी.
गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और रात 7 बजे रायगढ़ पहुंचेगी. रास्ते में ट्रेन भिलाई नगर 10:37 बजे, भिलाई पावर हाउस 10:43, भिलाई 10:51, देवबलोदा चरोदा 10:56, कुम्हारी 11:4, सरोना 11:11, सरस्वती नगर 11:17 और रायपुर 11:25 बजे पहुंचेगी. इसके बाद डब्ल्यूआरएस 11:35, उरकुरा 11:53, मांढर 12:01, सिलियारी 12:11, बैकुंठ 12:20, तिल्दा-नेवरा 12:26, हथबंद 12:36 और भाटापारा 12:50 बजे पहुंचेगी. ट्रेन निपानिया 13:18, दागोरी 13:28, बिल्हा 13:38, चक्करभाटा 14:11, दाधापारा 14:20 और बिलासपुर 14:45 बजे पहुंचेगी. इसके बाद गतौरा 15:05, जयरामनगर 15:13, अकलतरा 15:27, जांजगीर-नैला 15:44, चांपा 15:55, सारागांव-देवरी 16:06, बुढार 16:13, सक्ती 16:59, जारडीह 17:09, खरसिया 17:16, रॉबर्टसन 17:25, भूपदेवपुर 18:04 और किरोड़ीमल नगर 18:13 बजे रुकते हुए रायगढ़ 19:00 बजे पहुंचेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





