छत्तीसगढ़
रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए किया ये बड़ा काम, अब सफर होगा और सुहाना
jantaserishta.com
7 Oct 2023 6:36 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर/बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा तथा ट्रेनों में अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर ट्रेनों के कोच में क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे का प्रावधान कर रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत 110 एलएचबी कोच,72 ईएमयू के कोच तथा 08 डेमू कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। ट्रेनों में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने पर इन कैमरों की मदद से डाटा को डाउनलोड करके उनका विश्लेषण कर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर, वंदे भारत एक्सप्रेस, दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग, हमसफर एक्स्प्रेस के 22 कोच, कोरबा-अमृतसर-कोरबा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के 38 कोच, बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस के 13 कोच, बिलासपुर-पुणे व बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस के 06 कोच, बिलासपुर-पटना व बिलासपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के 04 कोच, दुर्ग-निज़ामुद्दीन, संपर्कक्रांति व दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस के 16 कोच सहित 11 स्पेयर कोच शामिल हैं ।
इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चलने वाली बल्लारसाह-गोंदिया मेमु के 12+12 कोच, चांदाफ़ोर्ट-गोंदिया मेमु के 12 कोच, गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमु के 12 कोच, झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमु के 12 कोच, केवटी-रायपुर डेमू के 8 कोच सहित 12 स्पेयर कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं ।
ट्रेनों के अतिरिक्त 26 स्टेशनों के प्लेटफार्म व स्टेशन परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है । इन कैमरों की मदद से आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के साथ स्टेशनों पर यात्रियों के छूटे हुए सामानों की बरामदगी में भी सहायता मिल रही है । पिछले 2 साल में लगभग 50 से भी अधिक मामलों को सीसीटीवी के द्वारा डिटेक्ट किया गया है, जिसमें इन घटनाओं में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के साथ-साथ चोरी आदि मामलों में संपत्ति की बरामदगी भी की गई है।
महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए 'मेरी सहेली' अभियान चलाई गई है । इस अभियान के तहत आरपीएफ की टीम ट्रेन में अकेले सफर कर रही महिला यात्रियों के पास जाकर उनसे बात करती है। अगर महिला यात्री को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उसे तुरंत हल किया जाता है । इसके अलावा यात्रियों को एक हेल्पलाइन लाइन नम्बर भी दिया गया है जिस पर शिकायत करने पर तुरंत एक्शन लिया जाता है ।
महिला यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा व सम्मान की सार्थक पहल के लिए महत्वपूर्ण स्टेशनों में ‘अक्षिता’ सेफ बबल का सफल प्रयोग व क्रियान्वयन किया गया है, जो कि प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित व सुविधापूर्ण स्थान उपलब्ध कराता है । इसके अतिरिक्त प्रतिदिन यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए तेजस्विनी वाट्सएप ग्रूप का सफल संचालन किया जा रहा है ।
Tagsदक्षिण पूर्व मध्य रेलवेरेलवेरेलवे न्यूज़रेलवे यात्री सुरक्षाSouth East Central RailwayRailwayRailway NewsRailway Passenger Safety
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





