छत्तीसगढ़
लग गई रेलवे की क्लास, अब हाईकोर्ट में देना होगा जवाब, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
20 March 2024 12:37 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर। यात्री ट्रेनों को निरंतर रद्द करने के मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केंद्र शासन से रेलवे बोर्ड से इस बारे में निर्देश लेकर जानकारी प्रस्तुत करने को कहा है। हाईकोर्ट ने पूछा है कि, मालगाड़ियां उसी रूट पर लगातार चलाई जा रहीं हैं तो यात्री ट्रेनें क्यों नहीं चल सकती। इसके साथ ही पटरियों की खराब होने की बात है तो यात्री ट्रेनें तो चल ही नहीं रहीं तो मेंटेनेंस क्यों नहीं हो रहा है। अगली सुनवाई 21 मार्च को होगी।
याचिका के मुताबिक, मरम्मत और आधुनिकीकरण के नाम पर तीन साल से ट्रेनों को कैंसिल करने का सिलसिला जारी है। पैसेंजर, मेमू और डेमू ट्रेनों को रद्द करना तो यहां आम बात हो गई है। हावड़ा, दिल्ली रूट से लेकर बिहार, कटनी रूट की ट्रेनें लगातार प्रभावित हो रहीं हैं।
याचिका के अनुसार, लगातार मांग और शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। याचिका में कहा गया है कि दूसरी ओर मालगाड़ियां उसी रूट पर लगातार चलाई जा रही हैं। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अवग्रवाल की डिवीजन बेंच में मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने रेलवे से पूछा है कि क्या ऐसी वजह है कि यात्री गाड़ियां अचानक बड़ी संख्या में रद्द की जा रही हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ हाईकोर्टयात्री ट्रेनरेलवे बोर्डमालगाड़ियांChhattisgarh High CourtPassenger TrainRailway BoardGoods Trains
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





