छत्तीसगढ़

रेलकर्मी के घर चोरी, सोने का नेकलेस और नकदी चोरों ने किया पार

Nil dhankar
30 Dec 2021 10:27 AM IST
रेलकर्मी के घर चोरी, सोने का नेकलेस और नकदी चोरों ने किया पार
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। सिरगिट्टी के रुचिका विहार में चोरों ने रेलवे के टेक्नीशियन के सूने मकान में धावा बोलकर सोने के जेवर और पांच हजार स्र्पये नकद पार कर दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। सिरगिट्टी के स्र्चिका विहार में रहने वाले रत्नेश उइके रेलवे में टेक्नीशियन हैं। 24 दिसंबर की सुबह वे पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बालाघाट गए थे। मंगलवार को अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी घरेलू सहायिका ने फोन कर बताया कि मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है।

उसने चोरी की आशंका जताई। वापस आने पर उन्हें पता चला कि मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने सोने का नेकलेस, चेन, कान की बालियां, नथ, चांदी की बिछिया, पायल और कड़ा पार कर दिया। साथ ही आलमारी के रखे पांच हजार स्र्पये नकद ले गए। पीड़ित रेलकर्मी ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


Next Story