छत्तीसगढ़

परिवार सहित ससुराल में थे रेलकर्मी, मकान में चोरों ने बोला धावा

Nil dhankar
31 May 2022 8:09 AM IST
परिवार सहित ससुराल में थे रेलकर्मी, मकान में चोरों ने बोला धावा
x

सांकेतिक तस्वीर 

बिलासपुर। सिरगिट्टी के सीता विहार में रहने वाले रेलकर्मी का परिवार का जन्मदिन मनाने के लिए ससुराल गया हुआ था। इस दौरान चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर 18 हजार स्र्पये नकद और सोने चांदी का जेवर पार कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सिरगिट्टी के सीता विहार में रहने वाले सुधीर कुमार सालोमान रेलवे में इंजीनियर हैं। उनका और उनके छोटे भाई का ससुराल पंडरिया में है। 25 मई की शाम वे अपने और भाई के परिवार के साथ पंडरिया गए थे। ससुराल में रिश्तेदार का जन्मदिन था। कार्यक्रम के बाद वे ससुराल में ही स्र्क गए। सोमवार की सुबह उनका भाई सुबह 10 बजे घर पहुंचा। मेन गेट से जब वे अंदर गए तो कमरे का ताला टूटा था।

अंदर के कमरों में सामान बिखरा हुआ था। इसकी सूचना पर इंजीनियर भी अपने परिवार के साथ अपने घर आए। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी और दीवान का सामान बिखेर दिए थे। आलमारी में रखे 18 हजार स्र्पये नकद, सोने-चांदी के जेवर गायब थे। पीड़ित ने इसकी जानकारी सिरगिट्टी पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर डाग स्क्वायड को बुलाया। डाग स्क्वायड और पुलिस की टीम ने मौके की जांच की है।


Next Story