छत्तीसगढ़
रेलवे सुरक्षा बल का ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: लाखों के गहने चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
4 March 2026 11:37 PM IST

x
छग
Nagpur. नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत 48 घंटे में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रेन में हुई 6.68 लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषणों की चोरी का पर्दाफाश किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। 28 फरवरी 2026 को ट्रेन संख्या 11754 रीवा–इतवारी एक्सप्रेस में एक यात्री अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था। यात्री ने अपना लेदर ट्रॉली बैग बर्थ के नीचे रखकर विश्राम किया। 1 मार्च को गोंदिया स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद जब उसकी नींद खुली, तो बैग गायब पाया गया। बैग में रखे ज्वेलरी बॉक्स में करीब 6,68,000 रुपये मूल्य के सोने के आभूषण थे। यात्री ने इस चोरी की शिकायत शासकीय रेल पुलिस, इतवारी में दर्ज कराई, जिसे क्षेत्राधिकार के आधार पर गोंदिया स्थानांतरित किया गया।
आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए नागपुर मंडल के आरपीएफ अधिकारियों ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की रेल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष टीमों का गठन किया। जांच में बालाघाट और गोंदिया रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें संदिग्धों की पहचान हुई। आगे की पड़ताल में रायपुर स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में चारों संदिग्ध दिखाई दिए। टीम ने दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों और प्रमुख स्टेशनों पर सर्च अभियान चलाया। रायपुर शहर की एक धर्मशाला के सीसीटीवी में 1 मार्च को चारों संदिग्धों के ठहरने की पुष्टि हुई। आधार कार्ड और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनका स्थान मध्य प्रदेश के कटनी और मैहर क्षेत्र में पाया गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी
आरपीएफ, शासकीय रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को कटनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का ट्रॉली बैग और सभी स्वर्ण आभूषण बरामद कर लिए गए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और विवरण:
संतोष कौशल, रायबरेली, उत्तर प्रदेश
गोविंद कुमार महतो, बेगूसराय, बिहार
टुन्ना मंडल, मुंगेर, बिहार
मोहम्मद इम्तियाज, बेगूसराय, बिहार
सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जीआरपी थाना गोंदिया लाया गया है, जहां आगे की जांच और पूछताछ जारी है।
यात्री और जनता के लिए आरपीएफ की अपील:
रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से कहा कि यात्रा के दौरान अपने सामान पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 या नजदीकी आरपीएफ पोस्ट को दें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





