छत्तीसगढ़

रेलवे पुलिस के अधिकारी सस्पेंड

Nilmani Pal
12 Sept 2023 10:44 AM IST
रेलवे पुलिस के अधिकारी सस्पेंड
x
छग

दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन में पिछले दिनों हुई रेल कर्मचारी से मारपीट और लगातार वेंडरों की मनमानी पर RPF आईजी मुन्नवर खुर्शीद ने बड़ा एक्शन लिया है. उनके निर्देश के बाद दुर्ग आरपीएफ इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. दुर्ग आरपीएफ का चार्ज अब बीएमवॉय इंस्पेक्टर को दिया गया है.

बता दें कि दुर्ग रेलवे स्टेशन में पिछले कई दिनों से वैध और अवैध वेंडरों के हौंसले काफी बुलंद हो चुके थे. वेंडरों के हौंसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने कमर्शियल विभाग के इंस्पेक्टर के साथ भी दो दिनों पहले जमकर मारपीट की, जब वे उनके अवैध वेंडिंग की करतूतों को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे.

Next Story