छत्तीसगढ़

रेलवे यात्री की तबीयत बिगड़ी, कहर रहा था दर्द से

Nilmani Pal
31 May 2022 11:48 AM GMT
रेलवे यात्री की तबीयत बिगड़ी, कहर रहा था दर्द से
x

बिलासपुर। मुंबई - हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर रात में रेलवे डाक्टर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जांच की। यात्री बेहद दर्द हो रहा था। जिसे देखते हुए अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहा गया। इस पर यात्री को ट्रेन से उतारा गया और रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया। सुबह सिम्स के लिए रिफर कर दिया गया। पश्चिम बंगाल निवासी जियाउल हक (22) महाराष्ट्र के कल्याण से हावड़ा तक सफर कर रहे थे। उनका रिजर्वेशन एस- 4 कोच की बर्थ संख्या 07 पर था। यात्री अकेले सफर कर रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी यात्री ने आसपास बैठे यात्रियों को देकर मदद मांगी। उसकी हालत देखकर सहयात्री टीटीई के पास पहुंचे और तबीयत खराब होने की सूचना दी। इस पर टीटीई ने तत्काल कमर्शियल कंट्रोल को जानकारी दी।

कंट्रोल से स्टेशन मास्टर और फिर रेलवे डाक्टर को बताया गया। ट्रेन करीब 1:40 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे पहले डाक्टर, स्टेशन मास्टर व आरपीएफ जवान प्लेटफार्म एक पर पहुंच गए। यात्री से कैसे लगने की जानकारी डाक्टर ने ली पर यात्री दर्द से इतना परेशान था की कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं था। लिहाजा यात्री को ट्रेन से उतारने का निर्णय लिया गया। यात्री को भी बताया गया। रात में ही एंबुलेंस से बीमार यात्री को लेकर रेलवे अस्पताल पहुंचे। प्रथम उपचार करने के बाद यात्री को सिम्स रिफर कर दिया गया।


Next Story