छत्तीसगढ़

शिक्षिका के साथ रेप करने वाला रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

Nil dhankar
28 May 2022 12:22 PM IST
शिक्षिका के साथ रेप करने वाला रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर। न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय शिक्षिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित रेलवे कर्मी महिला को शादी करने का झांसा देकर छह साल से संबंध बना रहा था। बाद में वह शादी के मुकर गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी रेलकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला कोरबा जिले में शिक्षिका है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि छह साल पहले उनकी पहचान जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनी में रहने वाले अश्वनी कुमार बंजार(46) से हुई। वह तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में किराए के मकान में रहकर रेलवे में काम करता था। जान-पहचान का फायदा उठाते हुए रेलकर्मी ने महिला शिक्षिका को शादी का झांसा देकर 6 वर्षो से दुष्कर्म को अंजाम देता रहा। इसके बाद वह शादी को टालता रहा। बीते दिनों महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर अरोपी रेलकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।



Next Story