छत्तीसगढ़

रेलवे बोर्ड चेयरमेन जया वर्मा आज छत्तीसगढ़ दौरे पर

Nil dhankar
13 Sept 2023 8:30 AM IST
रेलवे बोर्ड चेयरमेन जया वर्मा आज छत्तीसगढ़ दौरे पर
x

बिलासपुर। रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और सीईओ जया वर्मा सिन्हा तीन दिन के बिलासपुर रेलवे जोन के दौरे पर आ रहीं है। वह पहली महिला चेयरमैन हैं। वह आज शाम 7.40 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचने के बाद कार से बिलासपुर जाएंगी। जहां रात्रि विश्राम के बाद जया सिंहा,कल सुबह 8 बजे विशेष चेयरमैन केबिन से रायगढ़ रवाना होंगी।

जहां वह पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगी।‌ शाम 7.30 बजे बिलासपुर वापसी कर रात्रि विश्राम करेंगी। जहां, जीएम ने उनके सम्मान में डिनर का आयोजन किया है। शुक्रवार को सुबह पहले बिलासपुर में जोन स्तरीय बैठक के बाद दोपहर रायपुर आकर मंडल स्तर की बैठक कर शाम 8.55 बजे विमान से दिल्ली रवाना होंगी। इस दौरान उनका राजधानी में कोई दूसरा कार्यक्रम नहीं है।

Next Story