छत्तीसगढ़
रेल आवागमन बंद, स्टापेज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया बाधित
Nil dhankar
5 Sept 2022 12:49 PM IST

x
जगदलपुर/किलेपाल। किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन के किरंदुल रेलखंड में सोमवार सुबह कावडग़ांव में यात्री ट्रेन के स्टापेज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रेलमार्ग को बाधित कर दिया है। सुबह आठ बजे से ग्रामीण पटरी पर बैनर लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते रेल आवागमन बंद है। ज्ञात हो की इस मार्ग से दो यात्री ट्रेनें गुजरती हैं।
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
Next Story





