छत्तीसगढ़
रायगढ़ पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि अब जमकर हो रही तारीफ, जानें मामला
jantaserishta.com
14 Nov 2022 7:06 PM IST

x
युवती की मानसिक स्थिति कमजोर।
रायगढ़। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस बेहद सजग है जो एक बार फिर देखने को मिला। कल रात्रि गस्त दौरान सायबर सेल/चौकी प्रभारी जूटमिल कमल किशोर पटेल को गोगाराईस मिल के पास रहने वाली महिला मोबाइल पर सूचना दी कि चौंक पर एक 20-25 साल की लड़की अकेली घूम रही है जो आसपास मोहल्ले की नहीं लगती और जिसे पहले कभी नहीं देखे हैं। तत्काल चौकी प्रभारी अपने स्टाफ को तस्दीक के लिये गोगाराईस मिल चौंक के पास भेजें, जहां ठंड में कांप रही युवती गस्त कर रहे पुलिसकर्मियों को मिली। काफी पूछताछ पर युवती पुसौर थानाक्षेत्र के एक गांव का नाम बताई। रात्रि करीब 2 बजे गांव के सरपंच को फोन कर चौकी प्रभारी युवती के संबंध में जानकारी देकर पूछताछ किये, सरपंच युवती को गांव की होना तथा उसका मानसिक स्थिति कुछ दिनों से सामान्य नहीं होना बताये। चौकी प्रभारी द्वारा युवती के परिजनों को सूचना देने कहा गया। युवती के परिजन चौकी प्रभारी से संपर्क कर युवती को लेने आना बताये। युवती के भाभी के चौकी आने पर युवती उनके सुपुर्द किया गया ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





