छत्तीसगढ़

रायगढ़ पुलिस ने मनाया विजयदशमी पर्व, शस्त्र पूजन के बाद हुई हर्ष फायरिंग

jantaserishta.com
20 Oct 2026 12:47 PM IST
रायगढ़ पुलिस ने मनाया विजयदशमी पर्व, शस्त्र पूजन के बाद हुई हर्ष फायरिंग
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी पर्व के अवसर पर रायगढ़ पुलिस लाइन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक एवं वैदिक विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में एडिशनल एसपी अनिल सोनी, एडिशनल एसपी ट्रैफिक पुष्पेंद्र सिंह बघेल सहित जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शस्त्र पूजन में भाग लिया।
शस्त्र पूजन से पूर्व पुलिस के सभी अस्त्र-शस्त्रों एवं वाहनों की विधिवत साफ-सफाई कर उन्हें सुसज्जित रूप से पूजा स्थल पर रखा गया। इसके पश्चात मां भगवती की आराधना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्त्र-शस्त्रों एवं वाहनों का पूजन किया गया। परंपरा के अनुसार देवी को प्रसन्न करने के लिए राखिया फल की बलि भी दी गई। पूजन के पश्चात विजयदशमी की परंपरा का निर्वहन करते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायरिंग की।
इस अवसर पर डीएसपी उन्नति ठाकुर, सीएसपी राहुल उइके, डीएसपी रोहित शुक्ला, उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी सहित पुलिस लाइन का समस्त अमला उपस्थित रहा।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामनाएं
इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयदशमी सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ हर्षोल्लासपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि रायगढ़ पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है।
जिले के सभी थाना-चौकियों में भी हुआ शस्त्र पूजन
विजयदशमी के अवसर पर रायगढ़ जिले के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में भी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अस्त्र-शस्त्रों की साफ-सफाई कर विधिवत शस्त्र पूजन किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story