छत्तीसगढ़
टूल्लू पंप चोरी के आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
10 Aug 2026 12:52 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: टूल्लू पंप चोरी के मामले में घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया टूल्लू पंप भी बरामद कर लिया गया है।
टूल्लू पंप चोरी के संबंध में प्रार्थी महेन्द्र प्रधान, पिता मंगलू प्रधान, उम्र 39 वर्ष, निवासी कटंगडीह ने 9 अगस्त 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि 8 अगस्त की शाम करीब 7 बजे से 9 अगस्त की सुबह 6 बजे के बीच उसके घर के कुएं से एक नग टूल्लू पंप, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये है, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 252/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने विवेचना के दौरान क्षेत्र के सक्रिय मुखबिरों को आरोपी की पतासाजी के लिए लगाया। इसी दौरान मुखबिर से ग्राम कटंगडीह निवासी श्याम सुंदर राठिया के संबंध में चोरी में संलिप्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कटंगडीह की बस्ती गली में घेराबंदी कर आरोपी श्याम सुंदर राठिया, पिता परमेश्वर राठिया, उम्र 34 वर्ष, निवासी कटंगडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ को पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना के दिन टूल्लू पंप चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर उसके घर के पीछे स्थित बाड़ी से चोरी किया गया एक नग टूल्लू पंप, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये है, बरामद कर जब्त किया गया।
मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को 9 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना घरघोड़ा के सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, आरक्षक यशवंत यादव एवं रामकृष्ण रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
TagsRaigarh Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





