छत्तीसगढ़

Raigarh News: रेलवे फाटक में आज सड़क यातायात रहेगी बंद

Nil dhankar
16 July 2024 8:54 AM IST
Raigarh News: रेलवे फाटक में आज सड़क यातायात रहेगी बंद
x

रायगढ़ raigarh news। सहायक कार्यपालन अभियंता (निर्माण) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि चौथी रेलवे लाइन Railway Line का ट्रैक बिछाने के लिए जामगा स्थित रेलवे फाटक में आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी।

chhattisgarh news इलेक्ट्रिकल एवं ड्रायवर के नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिये 31 जुलाई तक मंगाये गये आवेदन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक, ड्रायवर कम मैकेनिक के नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु 31 जुलाई 2024, शाम 5 बजे तक आवेदन मंगाये गये है। इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक कोर्स के लिए आठवीं उत्तीर्ण तथा ड्रायवर कम मैकेनिक हेतु पांचवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक को आवेदन पत्र के साथ निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, रोजगार पंजी प्रमाणपत्र एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो संलग्न करना आवश्यक है। जो आवेदक किसी कारण से आई.टी.आई. में प्रवेश नहीं ले पाये हैं, वे इस कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण रायगढ़ शहरी आवेदकों के लिए है।

Next Story