छत्तीसगढ़

रायगढ़: अनियमित कर्मचारियों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली मशाल रैली

Triveni
13 July 2021 2:16 AM GMT
रायगढ़: अनियमित कर्मचारियों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली मशाल रैली
x
विभिन्न संगठनों में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मशाल रैली निकाली।

रायगढ़| विभिन्न संगठनों में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मशाल रैली निकाली। सैकड़ों अनियमित कर्मचारी ने मशाल, बैनर, पोस्टर लेकर आर या पार, नियमित इस बार की मांग का नारा लगा रहे। अनियमित कर्मचारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए संगठनों से समर्थन मांगा। कर्मचारियों की मांग को जायज मानते हुए विभिन्ना संगठनों ने इनका समर्थन किया।

छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर नियमितीकरण समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सात चरणों के आंदोलन का आगाज न्याय यात्रा मशाल रैली के रूप में किया गया। यह मशाल रैली जिला अध्यक्ष इमरान आलम खान के नेतृत्व में शाम छह बजे रायगढ़ के अंबेडकर चौक से निकली। समापन महात्मा गांधी पुतला चौक में किया गया।
अनियमित कर्मचारियों के इस आंदोलन को प्रमुख रूप से तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ शाखा रायगढ़, टे्रड यूनियन कौंसिल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगर निगम, जल विभाग, प्लेसमेंट कर्मचारी संघ, शासकीय स्कूल सफाई कर्मचारी संघ का समर्थन मिला। मशाल रैली में अनियमित कर्मचारी अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर उत्साह के साथ शामिल हुए। महासंघ की रैली में शासकीय तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कलीमुल्लाह खान, ट्रेड यूनियन काउंसलिंग गणेश कछवाहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समिति सहायिका समूह की अध्यक्ष अनिता नायक, काजल विश्वास, छत्तीसगढ़ दवा प्रतिनिधि संघ अध्यक्ष एसपी सिंह, सचिव खगेश पटेल, बिलासपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्लाई एसोसियेशन, श्याम जायसवाल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जिला अध्यक्ष आशीष उपाध्याय, प्रिंकल दास ने अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए साथ दिया।


Next Story