छत्तीसगढ़

एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग विजिट ऐप के क्रियान्वयन में प्रदेश में रायगढ़ जिला प्रथम स्थान पर

jantaserishta.com
2 Sept 2021 12:12 PM IST
एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग विजिट ऐप के क्रियान्वयन में प्रदेश में रायगढ़ जिला प्रथम स्थान पर
x

छत्तीसगढ़। महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत निरीक्षण एवं कार्यों के सुचारू क्रियान्वयन, मानिटरिंग हेतु एरिया ऑफिसर की शुरूवात भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा की गई है। एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग विजिट ऐप के माध्यम से छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर है साथ ही रायगढ़ जिला उक्त एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग विजिट ऐप में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी किये गये 'एरिया ऑफिसर मोबाईल ऐप' में महात्मा गांधी नरेगा योजना अन्तर्गत कराये जा रहे विभिन्न कार्यो जैसे की नवीन तालाब गहरीकरण, तालाब गहरीकरण, भूमि सुधार, डबरी निर्माण, कुऑ निर्माण, मिट्टी सडक निर्माण कार्य, गाय, मुर्गी एवं बकरी कोठा निर्माण आदि कार्यो का निरीक्षण कर वांछित जानकारी रजिस्टर्ड एरिया ऑफिसर द्वारा जानकारी प्रविष्ठी की जाती है। एरिया ऑफिसर मॉनिटिरिंग विजिट ऐप के माध्यम से महात्मा गांधी नरेगा के कार्यो के Time Stamped And Geotagged Photography और वांछित जानकारी रजिस्टर एरिया ऑफिसर द्वारा स्वयं निरीक्षण कर अपने एन्ड्राईड मोबाईल फोन से निरीक्षण के दिन ही उसी समय अपलोड किये जाते हैं। भारत सरकार द्वारा ऐप के माध्यम से योजना के Real Time Inspection और Evidence Bored reporting के समस्त पहलुओं की सतत् समीक्षा की जाती है। जिसका प्रत्यक्ष लाभ महात्मा गांधी नरेगा के प्रावधानों में दिशा-निर्देशों के अनुपालन ग्राम पंचायतों में रिकार्डस रख रखाव तथा कार्यों की गुणवत्ता में सुधार हो सके। प्रदेश स्तर में कुल 931 ऑफिसर विजिट में से रायगढ़ जिले के 109 ऑफिसर विजिट किये गये है। वर्तमान में रायगढ़ जिला उक्त ऐप के क्रियान्वयन में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story