छत्तीसगढ़

यूक्रेन से लौटी रायगढ़ की बेटी

Shantanu Roy
7 March 2022 6:03 PM GMT
यूक्रेन से लौटी रायगढ़ की बेटी
x
छत्तीसगढ़

रायगढ़। रायगढ़ की बेटी सुमन विश्वकर्मा बहुत मुश्किलों के बाद उत्कल एक्सप्रेस से रायगढ़ पहुंची है। विदित हो कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के बाद सुमन विश्वकर्मा यूक्रेन में फस गई थी, बहुत मुश्किलों के बाद आज वापस गृह निवास किरोड़ीमल नगर पहुंची सुमन विश्वकर्मा के पिता मोहन विश्वकर्मा है।

वहीं माता सुनीता मोहन विश्वकर्मा विश्वकर्मा नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष भी रह चुकी है रायगढ़ की बेटी को रेलवे स्टेशन में स्वागत हुआ। वहीं उनके परिजनों में खुशी का एक अलग माहौल दिखा। सुमन ने रायगढ़ पहुंचने के राज्य सरकार और केंद्र सरकार को धन्यवाद किया और अपने परिजनों से मिलकर प्रसन्न नजर आ रही थी।

Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story