छत्तीसगढ़
रायगढ़ : एमसीएच अस्पताल में स्त्री और शिशु रोग की ओपीडी 1 नवम्बर से होगी शुरू
Nil dhankar
29 Oct 2021 11:19 AM IST

x
रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह ने पिछले दिनों जिला अस्पताल में संचालित कुछ विभागों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल (एमसीएच),रायगढ़ में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत स्त्री एवं शिशु रोग विभाग को वहां शिफ्ट किया गया है तथा आगामी 01 नवम्बर से बाह्य रोगियों हेतु ओपीडी का संचालन अस्पताल के प्रथम तल में प्रारंभ किया जाएगा। ओपीडी का संचालन समय प्रात: 8.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक किया जाएगा।
Next Story





