छत्तीसगढ़

फरार Shoaib Dhebar के संभावित ठिकानों पर छापा

jantaserishta.com
1 Oct 2026 12:22 PM IST
फरार Shoaib Dhebar के संभावित ठिकानों पर छापा
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर की तलाश तेज हो गई है। पुलिस की विशेष टीमों ने आरोपी को पकड़ने के लिए बैरनबाजार स्थित उनके आवास समेत सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने और रंगदारी के लिए दबाव बनाने के मामले में वांछित आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई हैं। पुलिस की टीमों ने आज सुबह बैरनबाजार स्थित शोएब ढेबर के रिहायशी ठिकाने के साथ-साथ शहर के अन्य संभावित गुप्त अड्डों पर दबिश दी। इस मामले में तेलीबांधा थाना में धारा 384 और रंगदारी की अन्य गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था लेकिन शोएब की गिरफ्तारी अवैध मानते हुए कोर्ट ने उसे मुक्त कर दिया था।
इसके बाद पुलिस ने उच्च न्यायाालय में अपील कर मामले की गंभीरता को बताते हुए अपने तर्क रखकर पुन: गिरफ्तारी की अपील की थी। कोर्ट ने दोनो पक्षो की अपील सुनने के बाद शोएब ढेबर की पुन: गिरफ्तारी की अनुमति दी। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें उसके छिपने के सभी संभावित ठिकानो पर दबिश दे रही है, फिलहाल आरोपी शोएब पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story