छत्तीसगढ़
सिक्स लाइन ओवरब्रिज के नीचे छापा: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
1 July 2025 11:43 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मगरलोड थाना क्षेत्र के केवडराडीह में सिक्स लाइन ओवरब्रिज के नीचे चल रहे जुआ अड्डे पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 5 जुआरी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग जगह बदल-बदलकर जुआ खेल रहे हैं, जिस पर निगरानी रखी जा रही थी। छापेमारी में पुलिस ने आरोपियों के पास से 33,500 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 4 मोबाइल फोन, 3 बाइक और 1 वैगनआर कार जब्त की है। जब्त सामग्रियों की कुल कीमत लगभग 2 लाख 24 हजार 500 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
राजूराम ध्रुव (50) – निवासी राजाडेरा, मगरलोड
दिनेश साहू (30) – निवासी नयापारा, राजिम
राकेश नवरंगे (21) – निवासी कोकड़ी, कुरूद
भोला साहू (31) – निवासी कोकड़ी, कुरूद
महेश सिन्हा (22) – निवासी बोरसी, मगरलोड
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही धारा 170, 126(B) और 135(3) के तहत भी कार्रवाई की गई है। फरार जुआरियों की तलाश पुलिस कर रही है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार ऐसे जुआ अड्डों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





