छत्तीसगढ़

शराब कोचिए पर रेड की कार्यवाही, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nilmani Pal
17 Sept 2022 2:50 PM IST
शराब कोचिए पर रेड की कार्यवाही, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

रायगढ़। ग्राम तरकेला में जूटमिल पुलिस ने रेड मारकर 7 लीटर महुआ शराब किया है. जानकारी के मुताबिक चक्रधरनगर स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी राजेश मिर्धा को चक्रधरनगर के पास से 3 प्लास्टिक जरीकेन में 30 लीटर महुआ शराब की जब्ती किया गया है। आरोपी द्वारा मुख्य मार्ग के किनारे आम पेड़ के नीचे शराब छुपा कर रखा हुआ था. जिसके बिक्री के लिए ग्राहक तलाश करते समय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। जिस पर थाना प्रभारी के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम रेड कार्रवाई कर मय शराब आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया. और आरोपी राजेश मिर्धा के खिलाफ धारा 34(1) (क), 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक संतरा चौहान, आरक्षक विक्रम कुजूर और आरक्षक चुड़ामणी गुप्ता शामिल थे।

आरोपी का नाम - राजेश मिर्धा पिता दुकालू मिर्धा उम्र 22 वर्ष निवासी सराईपाली थाना चक्रधरनगर

Next Story