छत्तीसगढ़

कृषि विभाग का छापा: सेवा सहकारी समिति को थमाया नोटिस, कृषि केन्द्र 21 दिनों के लिए प्रतिबंधित

jantaserishta.com
5 Aug 2023 8:24 AM IST
कृषि विभाग का छापा: सेवा सहकारी समिति को थमाया नोटिस, कृषि केन्द्र 21 दिनों के लिए प्रतिबंधित
x
छत्तीसगढ़.
कोण्डागांव: कलेक्टर दीपक सोनी निर्देश पर अनियमितता बरतने वाले खाद-बीज और कीटनाशक विक्रेताओं पर कृषि विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। कृषि विभाग के उप संचालक डीपी तांडे के नेतृत्व में जिला स्तरीय उर्वरक बीज, एवं कीटनाशक निरीक्षण दल द्वारा छापे मार कार्यवाही करते हुए विश्रामपुरी ब्लाक के ग्राम कोरगांव में स्थित सेठिया कृषि केन्द्र एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केन्द्र बोरगांव का निरीक्षण किया गया अधिनियम का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति को नोटिस थमाया गया और एवं सेठिया कृषि केन्द्र को 21 दिनों के लिए प्रतिबंधित किया गया।
केशकाल ब्लाक के मां गायत्री कृषि केन्द्र केशकाल एवं बहिगाँव में संचालित जैन कृषि केन्द्र के संचालक को अधिनियम में अनिमिता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही कोंडागांव जिला मुख्यालय में संचालित भगवती कृषि केन्द्र में कीटनाशी अधिनियम 1968 और नियम 1971 का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर दुकान को 30 दिन के लिए विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। निरीक्षण दल में आनंद नेताम, शक्तिकांत नाग, एवं कक्ष प्रभारी विश्वनाथ मरकाम सहित कर्मचारी शामिल थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story