छत्तीसगढ़
विभिन्न दुकानों में छापामार कर वसूला 11500 रुपए का जुमार्ना
Shantanu Roy
23 Jun 2025 7:30 PM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा विकासखंड मुख्यालय भोपालपट्टनम के खाद्य प्रतिष्ठानों में गुणवत्ता की जांच एवं सफाई के निरीक्षण के लिए एक संयुक्त टीम गठित किया गया, जिसमें एसडीएम, तहसीलदार, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, थाना प्रभारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शामिल रहे। टीम के द्वारा शहर के मिठाई दुकानों, होटल, ढाबा, मटन चिकन शॉप में साफ सफाई का निरीक्षण किया गया। अत्यधिक खाद्य रंग के प्रयोग वाले खाद्य पदार्थों का सर्वेंलेंस सैम्पल लिया गया।
ढाबों में साफ सफाई में कमी पाए जाने पर एवं वेज नॉनवेज खाद्य पदार्थों को एक साथ एक ही फ्रिज में रखें हुए पाए जाने पर टीम द्वारा मोना ढाबा से 1500, शिव राजन ढाबा से 2000, इंद्रावती हाईवे ढाबा से 1500, रामबाबू चिकन सेंटर से 500, शिव चिकन सेंटर से 500, टी. सत्यनारायण होटल से 1000, अंश फास्ट फूड से 1000, बिस्मिल्लाह चिकन सेंटर से 1000, KGN नाश्ता सेंटर से 500, साहू समोसा जलेबी भंडार से 500, कन्हैया बीकानेर से 1000 एवं साजिद सिद्दिकी से 500 कुल 11,500 रूपये का जुर्माना लगाया गया। मटन एवं चिकन शॉप में साफ सफाई के लिए टीम द्वारा निर्देशित किया गया। जिन दुकानदारों ने खाद्य पंजीयन नहीं बनवाया है उन्हें लाइसेन्स/पंजीयन बनवाने के निर्देश दिए गए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





