छत्तीसगढ़

कबाड़ दुकान में छापा, फंस सकते है SECL कर्मचारी

Nil dhankar
28 Aug 2025 2:18 PM IST
कबाड़ दुकान में छापा, फंस सकते है SECL कर्मचारी
x
छग

कोरबा। कबाड़ी वाला एसईसीएल कर्मचारियों के साथ मिलकर चोरी का कबाड़ खरीदते हुए पकड़ा गया। मुड़ापार बाईपास पर तनवीर का दुकान है। पुलिस कबाड़ जब्त कर लिया है। ​​​​यह पूरा मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। कबाड़ी वाले पर आरोप है कि वह SECL के कुसमुंडा, ढेलवाडीह, गेवरा, रजगामार जैसे क्षेत्रों से आने वाली SECL की गाड़ियों से लोहे का प्लेट, स्क्रैप और एंगल जैसे चोरी के सामान खरीदा और बाद में उसे राताखार स्थित एक बड़े कबाड़ी व्यापारी को बेचा देता।

हाल ही में वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक गाड़ी मुड़ापार स्थित कबाड़ दुकान के बाहर खड़ी है, जिसमें चार लोग लोहा बेचते नजर आ रहे हैं। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने खुद को पहली बार आने वाला बताया, लेकिन वीडियो और रजिस्टर एंट्री में उनकी मौजूदगी दर्ज है, जिससे मामला संदिग्ध बन गया।

मानिकपुर चौकी पुलिस ने वीडियो के आधार पर कबाड़ दुकान में छापा मारा। हालांकि, संचालक तनवीर ने SECL कर्मचारियों से सामान खरीदे जाने से इनकार किया, लेकिन पुलिस ने दुकान से मोटर सहित अन्य कबाड़ जब्त कर कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है।

Next Story