छत्तीसगढ़

रायपुर से सटे इंडस्ट्रियल इलाके में छापा, पुलिस ने पकड़े 4 सटोरिए

Janta Se Rishta Admin
26 May 2023 6:27 AM GMT
रायपुर से सटे इंडस्ट्रियल इलाके में छापा, पुलिस ने पकड़े 4 सटोरिए
x

दुर्ग। जिले में पुलिस ने महादेव आईडी और अन्ना एप के खिलाफ कार्रवाई की है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लैपटॉप समेत 10 मोबाइल, कुछ पासबुक, चेकबुक और ATM कार्ड जप्त किया गया है। बता दें कि, दुर्ग पुलिस ने महादेव आईडी और अन्ना एप संचालित कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, ये आरोपी इंडस्ट्रियल इलाके के कंपनी में पैनल चला रहे थे। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 10 मोबाइल, 3 चेकबुक, 2 पासबुक और 3 ATM कार्ड बरामद किया गया है।

आरोपियों के नाम-

1.सौरभ सिंह, पिता उपेंद्र सिंह, उम्र 24, निवासी हरिओम टीएमटी के पास छावनी

2- ललित सिंह, पिता सत्येंद्र सिंह, उम्र 21, निवासी शंकर नगर छावनी

3- शुभम सिंह, पिता नारायण सिंह, उम्र 27, निवासी शंकर नगर छावनी

4- पारस कुमार, पिता लेन दास, उम्र 24, निवासी बिरगांव तालाब के पास रायपुर


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta