छत्तीसगढ़
कांग्रेस ने आज ही पुरानी डेट डालकर निष्कासन लेटर वायरल कर पल्ला झाड़ने की नाकाम कोशिश की
Shantanu Roy
16 Dec 2025 7:51 PM IST

x
युवा कांग्रेस का स्पष्ट बयान
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में बीती रात हुई उपद्रव की गंभीर घटना को लेकर युवा कांग्रेस ने अपना आधिकारिक और स्पष्ट पक्ष सामने रखा है। इस घटना में राहुल ठाकुर नामक व्यक्ति के पास से अवैध बंदूक और जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। घटना के बाद कुछ मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर राहुल ठाकुर को युवा कांग्रेस का पदाधिकारी या सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है, जिसे संगठन ने पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया है। युवा कांग्रेस ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए साफ कहा है कि राहुल ठाकुर का वर्तमान में संगठन से कोई भी संबंध नहीं है। संगठन के मीडिया विभाग के अध्यक्ष तुषार गुहा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि राहुल ठाकुर को काफी पहले ही संगठन से बाहर किया जा चुका है और उसका युवा कांग्रेस से कोई नाता नहीं है। कांग्रेस ने अपना पल्ला झाड़ा और दो महीने पुरानी तारीख डालकर घटना होने के बाद मीडिया में वायरल कराने की नाकाम कोशिश कर रही है। इससे साफ़ प्रतीत होता है कि कांग्रेस में कभी भी कुछ भी हो सकता है और कोई भी कार्यकर्ता कुछ भी कर सकता है। कांग्रेस अपना पल्ला झाड़ने की नाकाम कोशिश।
तुषार गुहा ने बताया कि राहुल ठाकुर को लगातार निष्क्रियता, संगठनात्मक गतिविधियों में रुचि न लेने और अनुशासनहीनता के कारण राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन से निष्कासित किया गया था। यह निष्कासन कोई हालिया निर्णय नहीं है, बल्कि दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को औपचारिक रूप से लागू किया जा चुका था। इसके बावजूद कुछ लोग जानबूझकर या भ्रमवश उसका नाम युवा कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्तमान समय में राहुल ठाकुर न तो युवा कांग्रेस के किसी पद पर है और न ही वह संगठन का सक्रिय या निष्क्रिय कार्यकर्ता है। ऐसे में राजधानी में हुई उपद्रव की घटना से युवा कांग्रेस को जोड़ना दुर्भावनापूर्ण और संगठन की छवि को धूमिल करने का प्रयास है।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने रायपुर में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। संगठन ने दो टूक कहा है कि युवा कांग्रेस किसी भी प्रकार की हिंसा, उपद्रव, अवैध हथियारों के प्रयोग या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली गतिविधियों का न तो समर्थन करती है और न ही ऐसी प्रवृत्तियों के प्रति कोई सहनशीलता रखती है। संगठन का मानना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति और विरोध के भी संवैधानिक व शांतिपूर्ण तरीके होते हैं। तुषार गुहा ने कहा कि युवा कांग्रेस सदैव संविधान, कानून और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है। संगठन युवाओं को सकारात्मक राजनीति, सामाजिक सेवा और रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का काम करता है। ऐसे में किसी आपराधिक या हिंसक गतिविधि से संगठन को जोड़ना न केवल गलत है, बल्कि युवाओं को भी गुमराह करने वाला है।
युवा कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई का समर्थन किया है। संगठन ने मांग की है कि कानून के अनुसार दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में कानून का भय बना रहे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। संगठन का कहना है कि अपराध चाहे किसी भी व्यक्ति द्वारा किया गया हो, उसके साथ कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। अंत में युवा कांग्रेस ने मीडिया और आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसके तथ्यों की जांच करें। संगठन ने कहा कि गलत और अपुष्ट सूचनाएं न केवल संस्थाओं की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करती हैं। युवा कांग्रेस ने भरोसा दिलाया है कि वह हमेशा शांति, कानून-व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्ष में खड़ी रहेगी।
Tagsरायपुरयुवा कांग्रेसराहुल ठाकुरउपद्रव मामलाअवैध हथियारजिंदा कारतूससंगठन से निष्कासनतुषार गुहा बयान12 अक्टूबर 2025भ्रामक खबरेंहिंसा की निंदापुलिस कार्रवाईकानून-व्यवस्थाराजधानी समाचारराहुल ठाकुर गिरफ्तारRaipurYouth CongressRahul Thakurriot caseillegal weaponslive cartridgesexpulsion from the organizationTushar Guha statementOctober 122025misleading newscondemnation of violencepolice actionlaw and ordercapital newsRahul Thakur arrested
Next Story





