छत्तीसगढ़
सफलता की मिसाल बने राहुल सिंह, MBA में हासिल किया प्रथम स्थान
Shantanu Roy
18 Sept 2026 10:03 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के बल पर राहुल सिंह ने MBA में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी, रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने राहुल सिंह को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व DRDO अध्यक्ष डॉ. जी. सतीश रेड्डी, CGPURC अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार गोयल तथा चांसलर एवं तुर्कमेनिस्तान में भारत के पूर्व राजदूत प्रो. डॉ. आर.पी. कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही। राहुल सिंह की उपलब्धि यह दर्शाती है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास से सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। उनकी इस कामयाबी पर शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया।
Next Story





