छत्तीसगढ़
राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी को खड़ा किया : गौरव वल्लभ
Nilmani Pal
26 Feb 2023 6:14 AM GMT
![राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी को खड़ा किया : गौरव वल्लभ राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी को खड़ा किया : गौरव वल्लभ](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/26/2593217-untitled-41-copy.webp)
x
रायपुर। महाधिवेशन में दो दिनों के मंथन के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने बताया कि 2024 के संसदीय चुनावों में प्रधानमंत्री पद का चेहरा राहुल गांधी होंगे। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी को खड़ा किया है। हम भी चाहते हैं कि कमल खिले लेकिन लक्ष्मी जी का। केंद्र की गलत नीतियों से लक्ष्मी जी रूठ गई हैं।
बता दें कि 2019 के चुनाव भी कांग्रेस ने राहुल के नेतृत्व में लड़ा था उस चुनाव में कांग्रेस ने 54 सीटें जीती थीं।इसी तरह से एमपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव ने भी कहा कि राहुल जी के नेतृत्व में 2024 फतह करेंगे।और मप्र में पार्टी कमलनाथ के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी। महाधिवेशन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार हुआ है।
देश में हमें ऐसा अमृतकाल नहीं चाहिए, जहां भुखमरी-गरीबी और बेरोजगारी हो।
— Congress (@INCIndia) February 25, 2023
देश में अगर विकास दर 10-8-6% आती है तो केवल दो लोग आगे बढ़ते हैं।
600वें नंबर का आदमी दुनिया का दूसरे नंबर का रईस बन जाता है, ये फ़ॉर्मूला देश के युवाओं को और MSME's को दे दो.. मोदी जी।
: @GouravVallabh जी pic.twitter.com/4l5yJT6ieD
Next Story