राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा, सीएम के बेटे की शादी में भी होंगे शामिल

रायपुर: राहुल गाँधी का बहुप्रतिक्षित छत्तीसगढ़ दौरा लगभग फाइनल हो गया है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है मगर अफसरों को तैयारी के निर्देश दे दिए गए हैं. राहुल 3 फरवरी को रायपुर आएंगे. पता चला है, देर रात तक या कल सुबह तक उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम आ जाएगा. राहुल गाँधी का साइंस कॉलेज मैदान पर कार्यक्रम होगा. वे राजीव गाँधी भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का उद्घाटन करने के साथ इस योजना की पहली किश्त हितग्राहियो के खाते में ट्रांसफर करेंगे. कार्यक्रम स्थल पर विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. ऊपर से निर्देश मिलने के बाद सीआईडीसी के अधिकारी राहुल गाँधी के कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दिए हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की शादी हो रही है. राहुल गाँधी वर-वधु को आशीर्वाद देने जाएंगे. अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार राहुल उसी दिन शाम को दिल्ली लौट जाएंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





