छत्तीसगढ़

चक्रव्यूह के तहत राहुल गांधी को फंसाया गया : कुमारी शैलजा

Nilmani Pal
28 March 2023 9:09 AM GMT
चक्रव्यूह के तहत राहुल गांधी को फंसाया गया : कुमारी शैलजा
x

रायपुर। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रायपुर पहुंचते ही केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ चक्रव्यूह रचा गया। मोदी सरकार हमारे शीर्ष नेताओं को दबाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी के सदस्यता रद्द होने के मामले पर कुमारी सैलजा ने कहा कि मोदी सरकार ने यह काम बदले की भावना से किया है। राहुल गांधी ने हमेशा लोगों की आवाज को उठाया। केंद्र सरकार समाज को बांटने का काम कर रही है। देश की न्यायपालिका पर हमें विश्वास है। कानूनी लड़ाई हम कानूनी रूप से लड़ते रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। बैठक में शामिल होने मंत्री और विधायक राजीव भवन पहुंचे हैं। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी भी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। माना जा रहा कि राहुल गांधी को लेकर चल रहे मामले को लेकर भावी आंदोलन की रूपरेखा इस बैठक में तय हो सकती है।


Next Story