छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, बस्तर में ग्रामीणों से करेंगे मुलाकात

Shantanu Roy
9 Oct 2026 1:08 PM IST
छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, बस्तर में ग्रामीणों से करेंगे मुलाकात
x
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने इसकी जानकारी दी है।

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर आएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने इसकी जानकारी दी है।

दीपक बैज के अनुसार, राहुल गांधी अपने बस्तर दौरे के दौरान बोधघाट परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और परियोजना से जुड़े मुद्दों को जानेंगे।

बोधघाट परियोजना को लेकर प्रभावित ग्रामीणों का मुद्दा चर्चा में है। राहुल गांधी का प्रस्तावित दौरा इसी विषय से जुड़ा है।

फिलहाल राहुल गांधी के बस्तर पहुंचने की तारीख और दौरे का विस्तृत कार्यक्रम सामने नहीं आया है।

Next Story