छत्तीसगढ़

सरोज पांडेय ने दी सलाह - सुप्रीम कोर्ट का शरण लें राहुल गांधी

Nil dhankar
25 March 2023 2:54 PM IST
सरोज पांडेय ने दी सलाह - सुप्रीम कोर्ट का शरण लें राहुल गांधी
x

मरवाही। महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा और राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय सहित कई भाजपा महिला नेत्री भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले मरवाही विधानसभा के कुड़कई गांव पहुंचीं। साथ ही वहां हजारों की संख्या में मौजूद महिला समूह को संबोधित किया। यहां पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष ने परंपरागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लिया और उनको छत्तीसगढ़िया स्वागत का अंदाज बेहद पसंद आया और वे खुद थिरकने लगीं।

यहां आदिवासी महिला जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुये रेखा शर्मा ने केंद्र की नीतियों और योजनाओं के संबंध में बताया था। साथ ही उसका उपयोग करने के लिये प्रेरित किया। वहीं मीडिया से बात करते हुये उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबधित कानून सभी के लिये समान होने चाहिये फिर वह किसी धर्म की महिला क्यों न हों, क्योंकि जब हमारी तकलीफें समान हैं तो फिर कानून अलग-अलग क्यों हों।

वहीं राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय ने आज रायपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन और आरोपो पर कहा कि न्याय प्रकिृया का अलग विधान है। उसके अनुरूप ही निर्णय हुये हैं। वहीं सरोज पांडेय ने राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह दी है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुये कहा कि मुख्यमंत्री के लिये कुछ भी कहना हास्यापद और वो नौटंकी करने में माहिर हैं।


Next Story