छत्तीसगढ़

देश से माफी मांगे राहुल गांधी: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Shantanu Roy
17 Aug 2025 8:46 PM IST
देश से माफी मांगे राहुल गांधी: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
x
छग
Raipur. रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी करते हुए 7 दिन के भीतर हलफनामा देने अथवा देश से माफी मांगने का निर्देश दिया गया है। इस घटनाक्रम पर रायपुर के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी बिना किसी तथ्यात्मक आधार के जबरदस्ती मुद्दों को उछालते हैं और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर अनर्गल आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी को वास्तव में लगता है कि चुनाव आयोग किसी भी प्रकार की गड़बड़ी कर रहा है तो उन्हें प्रमाण प्रस्तुत करने चाहिए और हलफनामा दाखिल करने में देर नहीं करनी चाहिए।


लेकिन यदि उनके पास कोई ठोस सबूत नहीं है, तो यह साफ है कि वे केवल राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैला रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपने झूठे और भ्रामक आरोपों के लिए देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। सांसद अग्रवाल ने कहा कि चुनाव आयोग देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी और निष्पक्ष संस्था है, जिस पर सवाल उठाना सीधे-सीधे लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि बार-बार बिना सबूत के चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाना, देश की जनता और लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान है।


उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का स्पष्ट मानना है कि भारत का चुनाव आयोग अपनी पारदर्शी और निष्पक्ष कार्यप्रणाली के लिए पूरी दुनिया में सराहा जाता है। लेकिन राहुल गांधी जैसे नेताओं द्वारा लगातार इस पर सवाल उठाना उनकी हताशा और निराशा को दर्शाता है। बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में बार-बार हार का सामना करने के बाद राहुल गांधी और उनकी पार्टी मुद्दों से भटककर केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसे झूठे आरोपों से गुमराह नहीं होगी और सच्चाई हमेशा सामने आएगी। चुनाव आयोग द्वारा जारी नोटिस और बृजमोहन अग्रवाल की प्रतिक्रिया ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। अब सभी की निगाहें राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं कि वे हलफनामा पेश करेंगे या देश से माफी मांगेंगे।
Tagsराहुल गांधीभारत निर्वाचन आयोगहलफनामामाफी मांगोबृजमोहन अग्रवालरायपुर सांसदचुनाव आयोगलोकतंत्रराजनीतिक बयानकांग्रेसबीजेपीRahul GandhiElection Commission of IndiaaffidavitapologizeBrijmohan AgarwalRaipur MPElection Commissiondemocracypolitical statementCongressBJPछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story