
रायपुर: राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वन धन विकास केन्द्र धमतरी के स्टॉल में पहुँचे। यहां एलोविरा समेत 11 तरह के वनोपज से बनाए जा रहे 21 तरह के उत्पादों की जानकारी अतिथियों को दी गई। स्व-सहायता समूह द्वारा कार्यक्रम स्थल पर ही बनाए जा रहे उत्पादों को देखकर सांसद राहुल गांधी ने भी रुचि दिखाई और स्वयं भी एलोविरा से सोप (साबुन) बनाया। राहुल गांधी द्वारा बनाया गया साबुन उन्हें उपहार स्वरूप दिया गया। वहीं वन विकास एवं रोजगार मिशन के डोम के अवलोकन के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ की ओर से लगाए गए स्टॉल में भी सांसद राहुल गांधी पहुँचे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





