छत्तीसगढ़

राहुल गांधी ने हिला दी है मोदी सरकार की नींव : कांग्रेस

Nil dhankar
31 March 2023 12:41 PM IST
राहुल गांधी ने हिला दी है मोदी सरकार की नींव : कांग्रेस
x

रायपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रपिता थे तो राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र हैं. अंग्रेजी राज में जैसा था, वैसा ही आज दिख रहा है. मोदी सरकार तानाशाही रवैय्या अपना रही है. यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने राहुल गांधी की संसद की सदस्य वापस लिए जाने के विरोध में आयोजित प्रेस वार्ता में कही.

राहुल गांधी की संसद सदस्यता वापस लिए जाने के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेशभर में प्रेस वार्ता कर रहे हैं. इस कड़ी में रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक सत्य नारायण शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों की नींव हिला दी थी. राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नींव हिला दी है. मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी. अंग्रेजों के समय आंदोलन हुए थे. आजादी के बाद भी आंदोलन हुए. आज फिर आंदोलन हो रहे हैं. जीत हुई और होगी. लोकतंत्र को कुचलने वाली सरकार को जनता सबक सिखाएगी.


Next Story