छत्तीसगढ़

राहुल गांधी को हो गई है हारने की आदत, बीजेपी मंत्री बोले

Nilmani Pal
30 May 2024 3:44 AM GMT
राहुल गांधी को हो गई है हारने की आदत, बीजेपी मंत्री बोले
x

रायपुर। वनमंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को हारने की आदत है। 4 जून को उनके इंडी गठबंधन का अंत होगा। इस बार भाजपा 400 पार सीट के साथ देश में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी काबिज होगी। बस्तर और कांकेर भी भारी मतों से जीत रहे हैं। वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस के नेताओं के लिए और राहुल गांधी के लिए यह कोई पहली हार नही हैं। उनको हारने की आदत सी हो गई है। पूरे देश को पता है कि जैसे ही रिजल्ट आएगा राहुल गांधी मन की शांति के लिए विदेश टूर पर जाएंगे।

कांग्रेस बहाना ढूंढने का काम फिर से शुरू करेगी। नए जुमले तैयार करेगी। EVM हैक हो गया या फिर पूरे सिस्टम को गाली देने का काम कांग्रेस पार्टी के नेता करेंगे। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय आदिवासी मुख्यमंत्री हैं।, लेकिन केवल आदिवासियों के ही मुख्यमंत्री हैं ऐसा कहना सही नहीं है। वे पूरे प्रदेश और सभी समुदाय के मुख्यमंत्री हैं। विष्णुदेव साय सरकार में पुलिस जवानों का हौसला बढ़ा हुआ है।

कांग्रेस के शासन में हत्या, लूटपाट, चोरी, बलात्कार, आत्महत्याएं बढ़ रही थी। NCRB की रिपोर्ट बताती है कि कांग्रेस शासन काल में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बनता जा रहा था। अब शांति है।


Next Story