छत्तीसगढ़
'राहुल गांधी सुबह ब्रश नहीं करते', रायपुर के बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान
jantaserishta.com
14 Aug 2026 2:20 PM IST

x
रायपुर: रायपुर उत्तर विधानसभा से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. वह एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में हैं. उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सुबह ब्रश नहीं करते हैं. अगर करेंगे तो उनकी बोली में शुद्धता आएगी. यह बयान उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा दिए गए टिप्पणी को लेकर दिया है.
पुरंदर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी शोभनीय नहीं है. वह संविधान की बात करते हैं, पीएम मोदी उनके भी प्रधानमंत्री है, ऐसी टिपप्णी करना दुखद है.
विभाजन विभीषिका दिवस मनाने को लेकर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि 14 अगस्त दु:खद तारीख है. इस दिन स्वार्थी और असामाजिक तत्वों ने भारत का विभाजन किया. विभाजन करने वाले आज दु:ख भोग रहे हैं और उनकी पार्टी भी दु:ख भोग रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





