छत्तीसगढ़

राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव: सीएम भूपेश बघेल बोले- आप जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें, देश अपने जननेता का इंतजार कर रहा है

jantaserishta.com
20 April 2021 3:33 PM IST
राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव: सीएम भूपेश बघेल बोले- आप जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें, देश अपने जननेता का इंतजार कर रहा है
x

फाइल फोटो 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मंगलवार दोपहर को राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. राहुल ने संपर्क में आए सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार दोपहर ट्वीट कर जानकारी दी कि हल्के लक्षणों के अनुभव के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वो सभी लोग सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें.

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है की- हम सब आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं राहुल जी।

इस संकट के समय में देश को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। आप जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें।
देश अपने जननेता का इंतजार कर रहा है।






आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के कारण ही राहुल गांधी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल की अपनी सभी सभाओं को रद्द करने का फैसला किया था. राहुल गांधी ने बंगाल में सिर्फ दो ही रैलियों को संबोधित किया था, उसके बाद अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द करने का फैसला लिया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story