छत्तीसगढ़

भगवान पर आस्था रखते हैं राहुल गांधी : मंत्री अमरजीत भगत

Nilmani Pal
5 Dec 2022 7:02 AM GMT
भगवान पर आस्था रखते हैं राहुल गांधी : मंत्री अमरजीत भगत
x

रायपुर। खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत का कहना है कि पंडित राहुल गांधी का परिवार शुरू से ही पूजा-पाठ करने वाले हैं और भगवान को मानने वाले है। पंडित राहुल गांधी भगवान पर आस्था रखते हैं और मंदिर, मठ और शिवालय जाते हैं। उनके भारत जोड़ो यात्रा यात्रा से भाजपा नेताओं में खलबली मची है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका खुलासा समय आने पर किया ही जाएगा। इसलिए राज को अभी राज ही रहने दीजिए। भानुप्रतापपुर में कांग्रेस रिकार्ड मतों से जीतेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा के नेता विचलित हो गए हैं।

बिलासपुर में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, जल्द ही बड़े मामले का खुलासा करेंगे। समय आने पर इसका पता भाजपा नेताओं को भी चल जाएगा। अभी खुलासा नहीं करूंगा, मौका आने पर राज सामने आ जाएगा। अभी बेहतर होगा कि राज को राज ही रहने दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भानुप्रतापपुर सीट जीत रही है। मनोज मण्डावी अच्छे नेता और कार्यकर्ता थे। उनकी पत्नी चुनाव लड़ रही हैं। सहानुभूति और भूपेश सरकार के कामकाज के कारण कांग्रेस की बड़े अंतरों से जीत होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपनी केंद्र सरकार के संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।


Next Story