छत्तीसगढ़

Rahul Gandhi पर जहरीले बोल बोलने के आरोप, गुस्साए लोगों ने निकाली शव यात्रा

Nil dhankar
6 July 2024 11:10 AM IST
Rahul Gandhi पर जहरीले बोल बोलने के आरोप, गुस्साए लोगों ने निकाली शव यात्रा
x

कोरबा korba news। कोरबा जिले में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सर्व हिंदू समाज ने शव यात्रा निकाली। वहीं कोतवाली के पास प्रतीकात्मक शव में आग लगाकर विरोध किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।

chhattisgarh news इस दौरान अजय विश्वकर्मा, चन्द्रकिशोर श्रीवास्तव और राणा मुखर्जी ने बताया कि हिंदुओं के प्रति राहुल गांधी जहरीले बोल बोल रहे हैं। राजनीति चमकाने के लिए कुछ भी कहा जा रहा है। ऐसी कोशिश का अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। chhattisgarh

शव यात्रा सोनालिया चौक से निकाली गई, जहां शहर से होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची। इस दौरान रोड पर ही प्रतीकात्मक शव को जलाया गया। जब राहुल गांधी का पुतला दहन किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस देखती रही और कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Next Story