छत्तीसगढ़

राहौद खरीदी केंद्र प्रभारी की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

Shantanu Roy
27 April 2022 6:16 PM GMT
राहौद खरीदी केंद्र प्रभारी की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी
x
छग

जांजगीर-चांपा। समर्थन मूल्य में की गई धान खरीदी के दौरान राहौद केंद्र में 70 लाख 41 हजार रूपए के धान व 6 लाख 71 हजार 494 रूपए के बारदाना की कमी पाए जाने पर केंद्र प्रभारी के खिलापᆬ पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। अपराध दर्ज होने के 21 दिन बाद भी शिवरीनारायण पुलिस अभी तक आरोपित को पकड़ नहीं पाई है। पामगढ़ सहकारी बैंक के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र राहौद में इस साल राहौद, बिलारी और महका के किसानों से 51 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई थी।

धान का उठाव पूरा होने के बाद यहां लगभग 28 सौ क्विंटल धान का शार्टेज हुआ। जिसकी कीमत 70 लाख 41 हजार रूपए है। इसके अलावा 6 लाख 71 हजार 494 रूपए के बारदाना की कमी आई। इसकी जांच विभाग के अधिकारियों ने की और खरीदी केंद्र प्रभारी रामायण यादव पिता द्वारिका यादव एवं सहयोगी कर्मचारियों को इसके लिए दोषी पाया गया। सहकारी बैंक पामगढ़ के पर्यवेक्षक अश्वनी कुमार साहू की रिपोर्ट पर शिवरीनारायण पुलिस ने 6 अ्रपैल को रामायण यादव के खिलाफ भादवि की धारा 420, 409, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपित केंद्र प्रभारी की गिरफ्तारी को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। यही वजह है कि अपराध दर्ज होने के 21 दिन बाद भी पुलिस लाखों के फरार आरोपित को पकड़ने हवा में हाथ पाव मार रही है।
पहले अपराध दर्ज कराने में विभाग ने दिखाई दरियादिली
जिला स्तरीय नोडल अधिकारी पीके गुप्ता ने 7 फरवरी को खरीदी केंद्र राहौद में हुई धान खरीदी का भौतिक सत्यापन किया। सत्यापन में 2320.80 क्विंटल धान का अंतर पाया गया। उन्होंने इसकी रिपोर्ट उपपंजीयक सेवा सहकारी संस्थाएं को दी। इस पर उपपंजीयक सीएस जायसवाल ने नोडल अधिकारी पीके गुप्ता के भौतिक सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर सेवा सहकारी समिति राहौद के प्राधिकृत अधिकारी राजेन्द्र गेंदले को 8 पᆬरवरी को पत्र लिखकर खरीदी केंद्र राहौद में कमी पाए जाने पर संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलापᆬ एपᆬआईआर दर्ज कराकर कार्यालय को अवगत कराने कहा था। मगर दो माह तक जांच का बहाना बनाकर प्राधिकृत अधिकारी के द्वारा केंद्र प्रभारी रामायण यादव के खिलापᆬ अपराध दर्ज नहीं कराया गया।
अभी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कुछ दिनों के लिए मैं अवकाश में चला गया था। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
रविंद्र अनंत, थाना प्रभारी, शिवरीनारायण
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story