छत्तीसगढ़

रबी धान फसल पर खतरा, अचानक बारिश होने से किसान परेशान

Nil dhankar
22 April 2022 11:49 AM IST
रबी धान फसल पर खतरा, अचानक बारिश होने से किसान परेशान
x

धमतरी। देर रात से तेज गर्जना, कड़कड़ाती बिजली चमकने व आसमान पर बादल वाला मौसम होने के साथ अंचल में बेमौसम बारिश हो रही है। मौसम बदलने और बारिश होने से लोगों को भारी गर्मी व उमस से काफी हद तक राहत मिली है, लेकिन खराब मौसम ने रबी सीजन में धान फसल लेने वाले किसानों की धड़कने तेज कर दी है, क्योंकि उनके खेतों में रबी धान फसल पककर तैयार है।कटाई-मिंजाई जारी है। वहीं शादी के उत्साह में बारिश बेमौसम ने पानी फेर दिया है।

रबी सीजन में जिले के किसानों ने करीब 65000 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान फसल लिया है, जो इन दिनों उनके खेतों में पक कर तैयार हो रही है। कुछ किसान पहले से धान फसल लगाई है, वे इन दिनों कटाई-मिंजाई कर रहे हैं। अधिकांश किसानों के खेतों पर रबी धान फसल तैयार हो रही है, लेकिन मौसम में अचानक बदलाव आने और बेमौसम बारिश होने से अब उनके धान फसल पर खतरा मंडराने लगा है।

Next Story