छत्तीसगढ़
लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण, प्रमुख आयोजनों की समीक्षा व विभागों को सख्त निर्देश
Shantanu Roy
16 Sept 2025 11:28 PM IST

x
छग
Bemetra. बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभा कक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की। बैठक में आगामी आयोजनों की तैयारी, शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों की प्रगति और विभागवार योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित प्रकरणों का निराकरण एक सप्ताह के भीतर हर हाल में किया जाए। कलेक्टर ने बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की धान खरीदी राज्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता है, इसलिए धान संग्रहण केंद्रों में भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने खाद्य विभाग से धान भंडारण की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली साथ ही, 17 सितम्बर को आयोजित होने वाले अंगीकार कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों की धीमी एवं गुणवत्ताहीन कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानक के अनुरूप निर्माण कार्य न होने पर संबंधित एजेंसियों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को स्कूलों और कॉलेजों की स्थिति सुधारने तथा छात्रों के शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने हेतु विशेष योजनाएँ बनाने को कहा। बिजली विभाग को जिले में खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने और ग्रामीण अंचल में लटकते तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, शौचालय निर्माण, निराश्रित एवं दिव्यांग पेंशन, मध्याह्न भोजन, अनाज भंडारण, मनरेगा और भू-अर्जन जैसे बिंदुओं की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि शासन की प्रत्येक हितग्राही मुखी योजना पात्र लाभार्थियों तक पहुँचे, यह जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। साथ ही, कलेक्टर ने आबकारी विभाग को निर्देशित किया कि जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री एवं अवैध शराब तस्करी पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि नए सर्वे के सत्यापन और अपूर्ण आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास का लाभ मिल सके। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चल रही गतिविधियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को और प्रभावी बनाने तथा साफ-सफाई के स्तर को बेहतर करने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन में प्राप्त लंबित आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों पर भी समयबद्ध कार्यवाही अनिवार्य है, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एडीएम प्रकाश भारद्वाज, अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी, सर्व एसडीएम सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





