छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल, गंडई नगर पंचायत में कई विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत

Nil dhankar
8 Jan 2022 2:36 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल, गंडई नगर पंचायत में कई विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल करते हुए राजनांदगांव जिले के गंडई नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 4 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सीएम भूपेश बघेल ने इन विकास कार्यों की घोषणाएं 03 जनवरी 2022 को अपने गंडई प्रवास के दौरान की थी।

हाइटेक सब्जी मंडी एवं उद्यानिकी के हाइटेक नर्सरी के निर्माण/की घोषणा पर त्वरित अमल - कृषि एवं विकास कल्याण तथा जैव प्रोद्योगिकी विभाग ने शुरू की निर्माण की पहल, संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड को निर्देश जारी।


Next Story