छत्तीसगढ़
समाधान शिविर में त्वरित सुविधा: आवेदन के तुरंत बाद मिला श्रम कार्ड, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
jantaserishta.com
11 May 2026 9:36 PM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। सिंधु भवन बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर के सामने जोन 3 में आयोजित सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर में तेलीबांधा निवासी श्याम लाल यादव के आवेदन पर तत्काल श्रम कार्ड बनाया गया।
श्री यादव ने बताया कि मुझे जॉन कार्यालय से इस शरीर के बारे में पता चला इसके पक्ष में सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर यहां उपस्थित हुआ एवं आवेदन करने के 10 मिनट के पश्चात मेरा श्रम कार्ड बनाकर मुझे मिल गया। इस श्रम कार्ड से मुझे सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा एवं मेरे बच्चों के पढ़ाई लिखाई में स्कॉलरशिप के माध्यम से सहायता प्राप्त होगी। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करता हूं|
पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज:- आयु 14 वर्ष से अधिक। मासिक आय शहरी क्षेत्र में 15,000 रुपये एवं ग्रामीण क्षेत्र में 10,000 रुपये से अधिक न हो। आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र (अंकसूची/मतदाता परिचय पत्र/जन्म प्रमाण-पत्र), स्व-घोषणा पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो। पंजीयन हेतु आवेदक की स्वयं उपस्थिति अनिवार्य है, लाइव फोटो मौके पर लिया जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





